यूरोपीय तिकड़ी को ईरान की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i116510-यूरोपीय_तिकड़ी_को_ईरान_की_चेतावनी
ईरान ने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले तीन यूरोपीय देशों के हालिया ग़ैर सार्थक और ग़ैर विचारणीय बयान को ख़ारिज कर दिया है और कहा है कि यह देश अगर इस्राईल के नेतृत्व का अनुसरण करना जारी रखते हैं, तो उन्हें इसके परिणामों के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ११, २०२२ ०६:१० Asia/Kolkata
  • यूरोपीय तिकड़ी को ईरान की चेतावनी

ईरान ने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले तीन यूरोपीय देशों के हालिया ग़ैर सार्थक और ग़ैर विचारणीय बयान को ख़ारिज कर दिया है और कहा है कि यह देश अगर इस्राईल के नेतृत्व का अनुसरण करना जारी रखते हैं, तो उन्हें इसके परिणामों के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने शनिवार को कहाः यह बहुत ही खेदजनक है कि यह देश इस तरह के एक ग़ैर-विचारणीय बयान देकर, ज़ायोनी शासन के नक्शेक़दम पर चल रहे हैं, जो परमाणु वार्ता की विफलता के लिए पहले से ही प्रयास करता रहा है।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि अगर वे इस मार्ग पर आगे बढ़ते हैं तो उन्हें इसके परिणामों को भी स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

कनानी ने यूरोपीय तिकड़ी को तीसरे पक्ष के बहकावे में न आने की चेतावनी दी, जो शुरू से ही वार्ता के ख़िलाफ़ है और अब वार्ता को पटरी से उतारने की पूरी कोशिश में है।

ग़ौरतलब है कि तीन यूरोपीय देशों फ़्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने दावा किया है कि अब जबकि समझौते के बहुत क़रीब थे, ईरान ने ग़ैर-संबंधित मुद्दों को फिर से उठा दिया, जबकि यह मुद्दे एनपीटी और आईएईए से संबंधित हैं। msm