बाइडेन के साथ मुलाक़ात नहीं करेंगेः रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i116722-बाइडेन_के_साथ_मुलाक़ात_नहीं_करेंगेः_रईसी
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने अमरीकी राष्ट्रपति के साथ मुलाक़ात को रद्द कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १८, २०२२ ०४:२२ Asia/Kolkata
  • बाइडेन के साथ मुलाक़ात नहीं करेंगेः रईसी

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने अमरीकी राष्ट्रपति के साथ मुलाक़ात को रद्द कर दिया है।

एक अमरीकी चैनेल से बात करते हुए सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा है कि जो बाइडेन के साथ भेंटवार्ता का उनका कोई कार्यक्रम नहीं है।

ईरान के राष्ट्रपति संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने के लिए अमरीका की यात्रा पर जाने वाले हैं।  सीबीएस से बात करते हुए इब्राहीम रईसी ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति से वे मुलाक़ात नहीं करेंगे।

जब उनसे पूछा गया कि महासभा के वार्षिक अधिवेशन में जो बाइडेन के साथ भेंट की कोई संभावना है तो इसके उत्तर में रईसी ने कहा कि मैं नहीं मानता कि एसी कोई मुलाक़ात हो।  उन्होंने कहा कि न तो मुलाक़ात और न ही वार्ता किसी को भी मैं लाभदायक नहीं समझता।

ईरान के राष्ट्रपति से पत्रकार ने यह पूछा कि बाइडनेक सरकार और ट्रम्प सरकार के बीच आपको क्या कोई अंतर दिखाई देता है तो उन्होंने कहा कि अमरीका की वर्तमान सरकार यह दावा करती है कि वह ट्रम्प प्रशासन से अलग है किंतु व्यवहार में हम दोनो में कोई अंतर नहीं देखते हैं।

इससे पहले अलजज़ीरा टीवी चैनेल के साथ इंटरव्यू में ईरान के राष्ट्रपति ने इस बात का उल्लेख किया था कि परमाणु समझौते के बारे में अन्तिम फैसला अब अमरीका के हाथ में है।  उन्होंने बल देकर कहा कि हम ईरानी राष्ट्र के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध हैं।

सैयद इब्राहीम रईसी के अनुसार परमाणु समझौते को लेकर अमरीका के साथ सीधी वार्ता का कोई लाभ नहीं है।  उन्होंने कहा कि अमरीका को ईरानी पक्ष को विश्वास में लेने के लिए प्रयास करने चाहिए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें