राष्ट्र संघ को बड़ी शक्तियों का संघ नहीं बनना चाहिए, रईसी
राष्ट्र संघ महासभा के 77वें सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ को बड़ी शक्तियों का संघ नहीं बनना चाहिए।
राष्ट्रपति रईसी महासभा के 77वें सत्र में भाग लेने के लिए सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंच गए। न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रतिबंध, आतंकवाद, युद्ध और रक्तपात एकपक्षवाद का नतीजा है।
ईरानी राष्ट्रपति का कहना था कि वह अपनी इस यात्रा के दौरान इस्लामी गणतंत्र की विचारधारा को स्पष्ट रूप से बयान करने का प्रयास करेंगे और महासभा के सम्मेलन में भाग लेने वालों तक संदेश पहुंचायेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रतिबंध, बड़ी शक्तियों का हथियार बन गया है और इससे विश्व शांति को ख़तरा है। इसलिए इस तरह के मुद्दों पर महासभा के 77वें सत्र में बात होनी चाहिए।
विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और मुख्य परमाणु वार्ताकार अली बाक़री भी राष्ट्रपति रईसी के नेतृत्व में न्यूयॉर्क की यात्रा पर जाने वाले ईरानी शिष्टमंडल में शामिल हैं। msm