ईरानियों के कारनामे कभी भुलाए नहीं जा सकतेः ईरानी कमान्डर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i116836-ईरानियों_के_कारनामे_कभी_भुलाए_नहीं_जा_सकतेः_ईरानी_कमान्डर
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख जनरल बाक़िरी ने कहा है कि इस बात की अनुमति नहीं दी जाएगी कि पवित्र प्रतिरक्षा के यादगार कारनामे भुला दिए जाएं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २१, २०२२ १४:२१ Asia/Kolkata
  • ईरानियों के कारनामे कभी भुलाए नहीं जा सकतेः ईरानी कमान्डर

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख जनरल बाक़िरी ने कहा है कि इस बात की अनुमति नहीं दी जाएगी कि पवित्र प्रतिरक्षा के यादगार कारनामे भुला दिए जाएं।

जनरल बाक़िरी ने पवित्र प्रतिरक्षा सप्ताह के अवसर पर सुप्रीम लीडर से सैन्य कमान्डरों और पवित्र प्रतिरक्षा के संघर्षकर्ताओं की मुलाक़ात के दौरान कहा कि पवित्र प्रतिरक्षा ने ईरानी जनता की पहचान, सुरक्षा और प्रतिष्ठा व इज़्ज़त को गैरेंटी दी थी और पवित्र प्रतिरक्षा ने इस्लामी क्रांति के मूल्यों को बहुत ही मज़बूत बना दिया।

उन्होंने कहा कि ईरान पर थोपा गया युद्ध ईश्वर की कृपा, इमाम ख़ुमैनी के नेतृत्व और शहीदों के ख़ून से ईरान के विकास और प्रगति की मूल्यवान पूंजी में बदल गया है।

ज्ञात रहे कि गुरुवार से ईरान में पवित्र प्रतिरक्षा सप्ताह शुरु हो रहा है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे