संयुक्त राष्ट्र महसभा के अधिवेशन के इतर ईरान की कूटनैतिक धाक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i116916-संयुक्त_राष्ट्र_महसभा_के_अधिवेशन_के_इतर_ईरान_की_कूटनैतिक_धाक
ईरान के विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के 77वें अधिवेशन के अवसर पर लगातार महत्वपूर्ण मुलाक़ातों में व्यस्त हैं। विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने एशिया, अफ़्रीक़ा, अमरीका और यूरोप के कई देशों के विदेश मंत्रियों और अन्य अधिकारियों से मुलाक़ातें कीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २४, २०२२ १३:४८ Asia/Kolkata

ईरान के विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के 77वें अधिवेशन के अवसर पर लगातार महत्वपूर्ण मुलाक़ातों में व्यस्त हैं। विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने एशिया, अफ़्रीक़ा, अमरीका और यूरोप के कई देशों के विदेश मंत्रियों और अन्य अधिकारियों से मुलाक़ातें कीं।

उनकी मुलाक़ात रेड क्रास सोसायटी के महासचिव से भी हुई। आस्ट्रिया के विदेश मंत्री से मुलाक़ात में हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि ईरान आस्ट्रिया से संबंधों को विस्तार देना चाहता है। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों के लिए रोडमैप तेयार करने का प्रस्ताव रखा जिसका आस्ट्रिया के विदेश मंत्री ने स्वागत किया। उन्होंने परमाणु वार्ता में ईरान रचनात्मक नीतियों की तारीफ़ की। स्वीज़रलैंड की विदेश मंत्री से मुलाक़ात में विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बात की और वीज़ा से जुड़े विषयों पर विचार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमीद नूरी के बारे में स्वेडन की सरकार क़ानूनी बुनियादों से बिल्कुल हटकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी तीसरे पक्ष को यह मौक़ा नहीं देना चाहिए कि वह दोनों देशों के पुराने संबंधों पर बुरा असर डाले।....हालैंड, ब्राज़ील और जार्डन के विदेश मंत्रियों से भी हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान की मुलाक़ातें हुईं। रेड क्रास सोसायटी के महासचिव से मुलाक़ात भी अहम थी जिसमें आपसी सहयोग बढ़ाने पर ख़ास तौर पर ज़ोर दिया गया। आने वाले दिनों में भी महासभा के अधिवेशन के इतर विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान की इस तरह की महत्वपूर्ण मुलाक़ातें जारी रहेंगी। न्यूयार्क से आई आर आई बी के लिए अली रजबी की रिपोर्ट