पैग़म्बरे इस्लाम और उनके नवासे के शोक में डूबा ईरान
इस्लामी गणराज्य ईरान में आज पैग़म्बरे इस्लाम के स्वर्गवास और उनके नवासे इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत का शोक मनाया जा रहा है।
इस उपलक्ष्य में ईरान के सभी शहरों और गावों में शोक सभाओं का आयोजन किया गया है।
पवित्र नगर मशहद में जहां इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम का रौज़ा स्थित है श्रद्धालुओं की बहुत बड़ी संख्या एकत्रित हो गई है और पैग़म्बरे इस्लाम और इमाम हसन अलैहिस्सलाम का शोक मना रही है। दो दिन बाद पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम का भी शहादत दिवस है।
श्रद्धालुओं की एक बड़ी संख्या लंबी दूरी से पैदल चलकर मशहद नगर पहुंच रही है।
पैग़म्बरे इस्लाम और उनके नवासे इमाम हसन अलैहिस्सलाम का शोक मशहद में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े में मनाया जा रहा है। जगह जगह मौकिब लगाए गए हैं जहां श्रद्धालुओं को अलग अलग प्रकार की सेवाएं दी जा रही हैं। उन्हें खाने पीने की चीज़ों से लेकर विश्राम की जगह तक हर चीज़ उपलब्ध कराई जा रही है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए