ईरान विरोधी तत्वों ने लंदन पुलिस पर ही हमला कर दिया
लंदन पुलिस ने अपने एक बयान में कहा है कि इस शहर में ईरानी दूतावास के सामने दंगे और हिंसक प्रदर्शन करने वाले 12 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
लंदन पुलिस ने कहा है कि वह शांति में विघ्न पैदा करने वाले अन्य तत्वों की पहचान करके उन्हें भी न्याय के कटघरे में खड़ा करेगी।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी हालत में कि जब यूरोप के कुछ शहरों में क्रांति विरोधी तत्वों और दंगाईयों की हिंसा का क्रम जारी है, लंदन पुलिस ने रविवार को शांति की स्थापना और हिंसक प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने प्रयास किया।
रिपोर्ट में बताया गया कि ब्रिटेन की राजधानी लंदन में ईरानी दूतावास के निकट फ़ायरिंग से 5 पुलिसकर्मी भीषण रूप से घायल हो गये जबकि इस दौरान 12 दंगाईयों को गिरफ़्तार किया गया।
लंदन पुलिस के बयान के अनुसार पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दंगाई, पुलिसकर्मियों का मुक़ाबला करने के लिए हेलमेट और अन्य उपकरण साथ लाए थे जिसकी वजह से पुलिस को शांति की स्थापना के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।
ब्रिटिश पुलिस का कहना है कि दंगे पहले लंदन में ईरानी दूतावास के निकट से शुरु हुए और फिर दंगाईयों ने ब्रिटिश इस्लामिक सेन्टर पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों ने इस्लामिक सेन्टर की इमारात को सुरक्षित कर लिया लेकिन दंगाईयों ने उन पर कई हमले किए।
लंदन पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मियों को बोतलों और पत्थरों से निशाना बनाया जिसकी वजह से कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस का कहना है कि कुछ कर्मियों को हलकी चोटें आईं जबकि कुछ की हड्डियां तक टूट गयीं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए