उपद्रव फैलाने वाले सरग़नाओं पर गिरी गाह उरूमिया शहर में कई गिरफ़तारियां
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i117070-उपद्रव_फैलाने_वाले_सरग़नाओं_पर_गिरी_गाह_उरूमिया_शहर_में_कई_गिरफ़तारियां
इस्लामी गणराज्य ईरान के इलाक़े उरूमिया में पुलिस ने हालिया दिनों उपद्रव फैलाने वाले कई सरग़नाओं को धर धबोचा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०२२ ११:३९ Asia/Kolkata
  • उपद्रव फैलाने वाले सरग़नाओं पर गिरी गाह उरूमिया शहर में कई गिरफ़तारियां

इस्लामी गणराज्य ईरान के इलाक़े उरूमिया में पुलिस ने हालिया दिनों उपद्रव फैलाने वाले कई सरग़नाओं को धर धबोचा है।

पुलिस अधिकारी हसन शैख़ नजाद ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हालिया दिनों उरूमिया में कुछ जगहों पर होने वाली हिंसा और उपद्रव के बाद पुलिस ने हंगामा करने वालों के सरग़नाओं को पकड़ना शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गहरी निगरानी के बाद कई सरग़नाओं को पकडा है जो हिंसा फैलाने में लिप्त थे। हसन शैख़ नजाद ने बताया कि गिरफत़ारी के बाद उपद्रवी सरग़नाओं की फ़ाइलें अदालतों में भेज दी गई हैं ताकि अदालती कार्यवाही शुरू हो सके।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि समाज और आम नागरिकों की शांति व सुरक्षा हमारी रेडलाइन है इस पर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जो भी आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा पुलिस और न्यायपालिका उसके ख़िलाफ़ कठोर कार्यवाही करेगी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें