ईरानी राजदूत पर जानलेवा हमला हुआ, विदेशमंत्री ने बातचीत की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i117336-ईरानी_राजदूत_पर_जानलेवा_हमला_हुआ_विदेशमंत्री_ने_बातचीत_की
एक व्यक्ति ने डेनमार्क में ईरानी दूतावास के प्रांगण में गैर कानूनी रूप से घुस कर चाकू से ईरानी राजदूत पर हमला किया और जब उसे इस हमले में मुंह की खानी पड़ी तो उसने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०२२ ०५:२९ Asia/Kolkata
  • ईरानी राजदूत पर जानलेवा हमला हुआ, विदेशमंत्री ने बातचीत की

एक व्यक्ति ने डेनमार्क में ईरानी दूतावास के प्रांगण में गैर कानूनी रूप से घुस कर चाकू से ईरानी राजदूत पर हमला किया और जब उसे इस हमले में मुंह की खानी पड़ी तो उसने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये।

ईरानी विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने डेनमार्क में ईरानी राजदूत से बातचीत की और ग़ैर कानूनी रूप से दूतावास के प्रांगण में घुसने और चाकू से हमले की समीक्षा की।

डेनमार्क में ईरानी राजदूत श्रीमती नादीपुर ने विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान से टेलीफोनी वार्ता में कहा कि हमलावर व्यक्ति ने राजदूतावास के प्रांगण में ग़ैर कानूनी रूप से प्रवेश करने के बाद धमकी दी और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया।

ईरानी राजदूत ने कहा कि खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि इससे पहले आधिकारिकारिक रूप से चेतावनी दी गयी थी उसके बावजूद डेनमार्क की पुलिस काफी देर से ईरानी दूतावास पहुंची। विदेशमंत्री ने इस टेलीफोनी वार्ता में डेनमार्क की राजधानी में ईरानी दूतावास और राजदूत की सुरक्षा की आपूर्ति में कमी की कड़ी आलोचना की और कहा कि खेद की बात है कि यूरोप के केन्द्र में इस प्रकार का हमला एक महिला राजदूत पर किया जा रहा है और पुलिस भी समय से घटना स्थल पर नहीं पहुंचती है।

टिप्पणीः ईरान की जवान लड़की महसा अमीनी की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले अमेरिका और उसकी हां में हां मिलाने वाले इस आतंकवादी हमले पर अर्थपूर्ण मौन धारण किये हुए हैं और यूरोप के केन्द्र में एक ईरानी महिला राजदूत पर हमला हो जाता है पर उन्हें अब मानवाधिकारों का हनन नज़र नहीं आता है जबकि ईरानी राजदूत को अंतरराष्ट्रीय कानून के हिसाब से सुरक्षा प्राप्त है।

जानकार हल्कों का मानना है कि पश्चिम का दोहरा मापदंड ही बहुत से अपराधों के जारी रहने का मुख्य कारण है।

नोटः ये व्यक्तिगत विचार हैं। पार्सटूडे का इनसे सहमत होना ज़रूरी नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें