फ़िलिस्तीन की मुक्ति का मार्ग प्रतिरोध हैः रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i117474-फ़िलिस्तीन_की_मुक्ति_का_मार्ग_प्रतिरोध_हैः_रईसी
ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा है कि फ़िलिस्तीन की मुक्ति का मार्ग केवल प्रतिरोध है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १२, २०२२ १२:०९ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन की मुक्ति का मार्ग प्रतिरोध हैः रईसी

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा है कि फ़िलिस्तीन की मुक्ति का मार्ग केवल प्रतिरोध है।

राष्ट्रपति रईसी ने बुधवार को तेहरान में 36वीं अन्तर्राष्ट्रीय एकता सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बैतुल मुक़द्दस को इस्लामी जगत का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।  उन्होंने कहा कि केवल प्रतिरोध के माध्यम से ही फ़िलिस्तीन संकट का समाधान संभव है।

ईरान के राष्ट्रपति ने कुछ इस्लामी देशों द्वारा अवैध ज़ायोनी शासन के साथ संबन्ध सामान्य बनाने की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार का संपर्क, राष्ट्रों के बीच संपर्क से बिल्कुल अलग है।  उन्होंने कहा कि अवैध ज़ायोनी शासन के साथ संबन्धों को क्षेत्रीय राष्ट्र किसी भी स्थति में स्वीकार नहीं करते हैं।

इब्राहीम रईसी का कहना था कि इस समय ज़ायोनी शासन देशों में मतभेद फैलाने, हथियारों के बाज़ार को गर्म करने, देशों के स्रोतों के दोहन और फ़िलिस्तीन के मुद्दे को एक किनारे डालने के प्रयास में है। उन्होंने कहा कि अमरीका और यूरोप मानवाधिकारों के सबसे बड़े उल्लंघनकर्ता हैं।

राष्ट्रपति रईसी ने बताया कि ईरान की नीति अत्याचार और तकफ़ीरी आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष की है।  उन्होंने कहा कि हालांकि अमरीकी भी कहते हैं कि वे आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं जबकि आतंकवाद के विरुद्ध वास्तविक संघर्षकर्ता शहीद क़ासिम सुलैमानी, अबूमेहदी अलमुहनदिस और क्षेत्र के स्वाभिमानी बल हैं जिन्होंने क्षेत्र को दाइश के आतंकवादियों के चुंगल से मुक्ति दिलाई।

ईरानी राष्ट्रपति का कहना था कि स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी ने जो ध्वज लहराया था वह वास्तव में पूरी दुनिया के मुसलमानों के बीच एकता का ध्वज था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें