आज समूचे ईरान में खुशी मनाई जा रही है
आज ईरान, इराक सहित विश्व के बहुत से देशों में पैग़म्बरे इस्लाम स. और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
शिया मुसलमानों की रिवायत के अनुसार 17 रबीउल अव्वल को पैग़म्बरे इस्लाम स. और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम का जन्म हुआ था जबकि अहले सुन्नत के अनुसार 12 रबीउल अव्वल को पैग़म्बरे इस्लाम स. का जन्म हुआ था।
कल रात से ही ईरानी नगरों, बाज़ारों और मस्जिदों आदि में लोग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और इन कार्यक्रमों में पैग़म्बरे इस्लाम स. और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम के जीवन व सदाचरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाल रहे हैं।
इसी प्रकार इन कार्यक्रमों में शिया और सुन्नी दोनों सम्प्रदाय के लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं जिससे लोगों की खुशी का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। लोग एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं, गले लगा रहे और मिठाइंया बांट रहे हैं।
ज्ञात रहे कि 12 से 17 रबीउल अव्वल के दिनों को ईरान की इस्लामी व्यवस्था के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी रह. ने एकता सप्ताह के रूप में मनाये जाने का एलान किया है और इन्हीं दिनों में तेहरान में इस्लामी एकता की अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेन्स भी आयोजित होती है जिसमें विभिन्न देशों के विद्वान, धर्मगुरू और बुद्धिजीवी भाग लेते हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें