पैग़म्बरे इस्लाम इंसाफ़, अक़्लमंदी, अध्यात्म और नैतिकता के सबसे बड़े ध्वजवाहक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i117554-पैग़म्बरे_इस्लाम_इंसाफ़_अक़्लमंदी_अध्यात्म_और_नैतिकता_के_सबसे_बड़े_ध्वजवाहक
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहि व आलेही व सल्लम को इंसाफ़, अक़्लमंदी, अध्यात्म और नैतिकता का सबसे बड़ा ध्वजवाहक बताया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १४, २०२२ १५:५७ Asia/Kolkata
  • पैग़म्बरे इस्लाम इंसाफ़, अक़्लमंदी, अध्यात्म और नैतिकता के सबसे बड़े ध्वजवाहक

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहि व आलेही व सल्लम को इंसाफ़, अक़्लमंदी, अध्यात्म और नैतिकता का सबसे बड़ा ध्वजवाहक बताया।

राष्ट्रपति रईसी ने तेहरान के इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में इस्लामी क्रांति के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से देश के वरिष्ठ अधिकारियों और इस्लामी एकता कान्फ़्रेंस के मेहमानों की मुलाक़ात में भाषण देते हुए और पैग़म्बरे इस्लाम के दुश्मनों की ओर से उनकी हस्ती, शख़्सियत और मिशन को नुक़सान पहुंचाने की कोशिशों का ज़िक्र किया और कहा कि आज भी पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहि व आलेही व सल्लम के पैरोकारों के मुक़ाबले में इस्लाम विरोधी धड़े की मोर्चाबंदी में, कल्चरल और इक्नॉमिक आतंकवाद की शक्ल में वही कोशिशें जारी हैं, लेकिन जिस तरह से इस्लाम के आग़ाज़ के दौर में वे लोग, पैग़म्बरे इस्लाम के आंदोलन को दुनिया भर में फैलने से नहीं रोक सके थे, इसी तरह आज भी वे हुज़ूरे पाक के मूल्यों की पाबंद क़ौम को नहीं रोक पाएंगे।

उन्होंने ईरानी क़ौम के दुश्मन के द्वेष की अस्ल वजह, ईरानी क़ौम की व्यापक व हैरतअंजेग़ तरक़्क़ी को बताया और कहाः न्यूयॉर्क के हालिया दौरे में यूएन के सेक्रेट्री जनरल ने आपसी मुलाक़ात में अफ़सोस का इज़हार किया कि बहुत कोशिशों के बावजूद वह ईरान के ख़िलाफ़ कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को ख़त्म नहीं करा पाए, जिसके जवाब में मैंने कहा कि ईरानी क़ौम ने हमेशा ही ख़तरे और पाबंदी को अवसर में तब्दील किया और कोरोना के मामले में भी, वैक्सीन बनाने वाले छे सेन्टर्ज़ के तेज़ी से काम करने की वजह से हम वैक्सीन एक्सपोर्ट करने वाले बन गए और आज हम इस बीमारी से निपटने में, दुनिया के सबसे आगे रहने वाले मुल्कों में शामिल हैं।

ईरानी राष्ट्रपति ने ईरान की वैज्ञानिक तरक़्क़ी, आर्थिक तरक़्क़ी, इन्फ़्लेशन में कमी और व्यापारिक व वैश्विक सहयोग बढ़ने के आंकड़े की तरफ़ इशारा करते हुए अवाम की ओर से सरकार का पूरी तरह समर्थन किए जाने ख़ास तौर पर आर्थिक सुधार की प्रक्रिया में सपोर्ट का शुक्रिया अदा किया और कहाः ईरान के दुश्मन हालिया हंगामों में भी मुल्क के लिए परेशानियां खड़ी करना चाहते थे लेकिन अवाम ने सब्र और प्रतिरोध के ज़रिए उन्हें पहले की तरह नाकाम बना दिया। राष्ट्रपति हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन सैय्यद इब्राहीम रईसी ने सच्चाई को छिपाने और मॉडर्न जाहेलियत के फैलाव को, इस्लामी जगत के दुश्मनों के मौजूदा हथकंडों में गिनवाते हुए कहाः इस हथकंडे को नाकाम बनाने का रास्ता, इस्लामी एकता के ध्रुव पर जागरुकता बढ़ाना और फूट से दूर रहना है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें