ईरान, हर क़ीमत पर कोई भी समझौता नहीं चाहताः विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने प्रतिबंधों की समाप्ति के लिए वार्ता की ताज़ा स्थिति पर रोशनी डालते हुए कहा कि परमाणु समझौते में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण मामला यह है कि वादों को बयान किया गया है लेकिन प्रतिबंधों की समाप्ति की शैली क्या होगी इसका ब्योरा नहीं दिया गया है।
ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि वार्ता में तेहरान का मुख्य लक्ष्य एक अच्छे, मज़बूत और स्थाई समझौते की प्राप्ति है और ईरान उसी समय समझौते के अंतर्गत अपने वचनों पर अमल करना शुरु करेगा जब उसे सामने वाले पक्ष से वादों पर अमल करने की गैरेंटी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि ईरान हर प्रकार के नुक़सान या हर मूल्य पर हर प्रकार का समझौता नहीं करेगा बल्कि ईरान तार्किक समझौता और अपने आर्थिक हितों की रक्षा और उनको पूरा किए जाने का इच्छुक है।
विदेशमंत्री ने इसी तरह तेहरान से वाशिंग्टन की अतार्किक और बेकार की मांगों की ओर इशार करते हुए कहा कि परमाणु समझौते में अमरीका की वापसी के बारे में होने वाली वार्ता के दौरान अमरीका की ओर से अपने उन साठ तत्वों के नाम ब्लैक लिस्ट से निकाले जाने जैसी मांग की गयी जो ईरान की आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या में लिप्त रहे हैं, जबकि अमरीका की यह मांग बिल्कुल अर्थहीन थी और यह ईरान की रेड लाइन है जिससे हरगिज़ गुज़रा नहीं जा सकता।
विदेशमंत्री ने यूक्रेन जंग के बारे में भी कहा कि रूस-यूक्रेन जंग के दूसरे ही महीने यूक्रेन ने ईरान से अपील की थी कि वह रूस से युद्ध विराम के लिए कहे।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि ईरान युद्ध विराम और रूस तथा यूक्रेन के बीच वार्ता के प्रयास जारी रखे हुए है जबकि पश्चिमी देशों विशेषकर अमरीका यूक्रेन को हथियार देकर युद्ध जारी रहने का कारण बना हुआ है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए