इराक़ का समर्थन जारी रहेगाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i117842-इराक़_का_समर्थन_जारी_रहेगाः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इराक़ के साथ संबंधों में विस्तार पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २४, २०२२ १०:२३ Asia/Kolkata
  • इराक़ का समर्थन जारी रहेगाः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इराक़ के साथ संबंधों में विस्तार पर बल दिया है।

ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इराक़ के पूर्व प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी से मुलाक़ात में तेहरान- बग़दाद संबंधों की बेहतरी पर बल दिया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के पूर्व प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने रविवार की शाम ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान से मुलाक़ात की और आपसी रुचि के विषयों विशेषकर इराक़ की ताज़ा स्थिति और क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इराक़ की सरकार और जनता के प्रति तेहरान के समर्थन को दोहराते हुए विभिन्न राजैतिक आर्थिक और सुरक्षा क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संकबंधों के स्तर पर संतोष व्यक्त किया और संबंधों को बेहतर बनाने विशेषकर आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में दोनों देशों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने इराक़ की राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में इराक़ी नेताओं विशेषकर आदिल अब्दुल महदी जैसी हस्तियों के प्रयासों और इस देश की संसद की कोशिशों पर ख़ुशी व्यक्त की जिसके परिणाम स्वरूप नये राष्ट्रपति का चयन हुआ और नयी सरकार के गठन के लिए नये प्रधानमंत्री नामज़द हुए।

इस मुलाक़ात में इराक़ के पूर्व प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने इराक़ की आंतरिक स्थिति का ब्योरा दिया और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें