ईरान के युद्ध पोत अबू मेहदी नौसैनिक क्रूज़ मिसाइलों से होंगे लैस
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i117920-ईरान_के_युद्ध_पोत_अबू_मेहदी_नौसैनिक_क्रूज़_मिसाइलों_से_होंगे_लैस
ईरानी नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल शहराम ईरानी का कहना है कि देश के युद्ध पोत अबू मेहदी नौसैनिक क्रूज़ मिसाइलों से लैस होंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २६, २०२२ १३:१० Asia/Kolkata
  • ईरान के युद्ध पोत अबू मेहदी नौसैनिक क्रूज़ मिसाइलों से होंगे लैस

ईरानी नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल शहराम ईरानी का कहना है कि देश के युद्ध पोत अबू मेहदी नौसैनिक क्रूज़ मिसाइलों से लैस होंगे।

मिसाइल का नाम इराक़ के स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी के पूर्व डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अल-मोहंदिस के नाम पर रखा गया है, जिन्हें अमरीका ने आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के पूर्व कमांडर जनरल क़ासिम सुलेमानी के साथ 2020 में बग़दाद एयरपोर्ट के पास शहीद कर दिया था।

एडमिरल ईरानी ने बताया कि पोतों पर मिसाइल स्थापित करने का काम चल रहा है। इसके बाद से देश के युद्ध पोत अधिक शक्तिशाली क्रूज़ मिसाइलों से लैस होंगे।

उन्होंने कहा कि अबू मेहदी नौसैनिक क्रूज़ मिसाइल स्थापित होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली में अपने कार्यों को अच्छी तरह से अंजाम दे सकता है। उन्होंने कहा कि दुश्मन मिसाइल की विशेषताओं से अवगत हैं और वे कार्यवाही में इसकी क्षमताओं को देख चुके हैं।

ईरानी नौसेना कमांडर का कहना था कि अबू मेहदी क्रूज़ मिसाइल की युद्ध क्षमता, तबाह करने की शक्ति और रेंज महत्वपूर्ण है और हमने अपने एजेंडे में उच्च रेंज निर्धारित की है।

ईरानी का कहना था कि नौसेना के सतह से सतह पर मार करने वाले मिसाइलों की शक्ति दोगुना हो गई है और देश के पोतों को पहली बार क्रूज़ मिसाइलों के साथ महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।

इससे पहले 22 अक्तूबर को ईरान की इस्लामी क्रांति फ़ोर्स आईआरजीसी की नौसेना के कमांडर ने कहा था कि नए युद्ध पोत शहीद बाक़ेरी के डेक से एक साथ लगभग 60 ड्रोन विमान उड़ान भर सकेंगे।

आईआरजीसी की नौसेना के कमांडर जनरल अली रज़ा तंगसीरी ने बताया था कि निकट भविष्य में इस पोत के निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। यह पोत हेलीकॉप्टर, मिसाइल और ड्रोन विमानों से लैस होगा।

जनरल तंगसीरी का कहना था कि ड्रोन विमान इस पोत से उड़ान भर सकते हैं और फिर वापस इसके डेक पर उतर सकते हैं। msm