दुश्मन, ईरान के चिकित्सा विभाग को निशाना बना रहा हैः राष्ट्रपति
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने तुर्किए के राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में इस देश के राष्ट्रपति को बधाई दी और बल दिया कि ईरान और तुर्किए, बहुपक्षीय संबंधों में विस्तार के लिए अच्छी क्षमताएं रखते हैं।
29 अक्तूबर को तुर्किए का राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है और वर्ष 1923 को इस देश को तुर्किए गणतंत्र घोषित किया गया था।
राष्ट्रपति ने अपने तुर्क समकक्ष रजब तैयब अर्दोग़ान को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि दो स्वतंत्र और एकपक्षीयवाद के विरोधी देशों के रूप में ईरान और तुर्किए एक दूसरे के पुराने पड़ोसी देश हैं और दोनों के बीच बहुपक्षीय संबंधों के विस्तार की अपार क्षमता पायी जाती है।
इससे पहले राष्ट्रपति सैयद रईसी ने मेडिकल यूनिवर्सिटियों के प्रमुखों से मुलाक़ात में कहा था कि दुश्मन, साइंस के विभिन्न क्षेत्रों में ईरान के विकास को रोकने के लिए देश के शैक्षणिक केन्द्रों की गतिविधियों में रुकावट डालना और इन केन्द्रों का चैन व सुकून छीनना चाहता है।
उन्होंने इस अवसर पर कोरोना नियंत्रण पाने और वैक्सीनेश्न के लिए चिकित्साकर्मियों और मेडिकल कालेजों व युनिवर्सिटियों की सफलताओं, ईरान के नागरिकों को दिए गये चिकित्सा इंशोरेंस, मेडिकल उपकरण और दवाओं की गुणवत्तापूर्ण पैदावार और निर्यात को इस क्षेत्र में विशेषज्ञों और कर्मियों के अथक प्रयासों का परिणाम क़रार दिया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए