ईरान ने दक्षिणी कोरिया में घटी घटना पर सहानुभूति दिखाई
दक्षिणी कोरिया की राजधानी में घटने वाली घटना के प्रभावितों के प्रति ईरान ने संवेदना प्रकट की है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सियोल में घटने वाली घटना मे मारे जाने वालों के बारे में हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों से सहानुभूति जताई है।
नासिर कनआनी ने आशा व्यक्त की है कि दक्षिणी कोरिया के अधिकारियों द्वारा इस कटु घटना में मारे गए लोगों की जल्द पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि दक्षिणी कोरिया में मौजूद ईरान के दूतावास ने बताया है कि इस घटना में अबतक 5 ईरानी नागरिकों के मारे जाने की सूचना है।
याद रहे कि दक्षिणी कोरिया की राजधानी सियोल में कल रात हैलोवीन फ़ेस्टिवल के दौरान एक बड़ी दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में कम से कम 151 लोगों के मारे जाने और 150 से अधिक के घायल होने की सूचना है।
बताया जाता है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब सियोल में हैलोवीन के दौरान काफ़ी ज्यादा भीड़ एकत्रित हो गई थी। यह भीड़ एक संकरी गली से निकलने की कोशिश कर रही थी। तभी धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान बहुत से लोग मारे गए।
मृतकों में 19 विदेशी भी हैं जिनमें ईरान, चीन, उज़्बेकिस्तान और नार्वे के नागरिक शामिल हैं। अफसर के मुताबिक घटना के असली कारणों को जानने के लिए अभी जांच जारी है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए