भावनात्मक बयान से समस्या का समाधान नहीं होगाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i118186-भावनात्मक_बयान_से_समस्या_का_समाधान_नहीं_होगाः_ईरान
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यूक्रेनी विदेशमंत्री के बयान की प्रतिक्रिया में कहा है कि भावनात्मक बयान मुश्किल को हल नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०४, २०२२ ०६:३३ Asia/Kolkata
  • भावनात्मक बयान से समस्या का समाधान नहीं होगाः ईरान

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यूक्रेनी विदेशमंत्री के बयान की प्रतिक्रिया में कहा है कि भावनात्मक बयान मुश्किल को हल नहीं करेगा।

नासिर कनआनी चाफ़ी ने तेहरान के खिलाफ यूक्रेनी विदेशमंत्री के दावों की प्रतिक्रिया में कहा कि आरोप लगाने के बजाये सबूत पेश करने के संबंध में द्वपक्षीय बैठक आयोजित करने पर आधारित ईरान के सुझाव का जवाब दिया जाये।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार नासिर कनआनी ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के संबंध में ईरान निष्पक्ष है और सबूत के बिना आरोप लगाने से यूक्रेन संकट के समाधान में कोई सहायता नहीं मिलेगी। इसी प्रकार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यूक्रेनी पक्ष को वास्तविकता की दृष्टि से देखने की सिफारिश करते हुए कहा कि इस देश के अधिकारियों के लिए बेहतर है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान पर निराधार आरोप मढ़ने के बजाये तेहरान के उस प्रस्ताव का जवाब दें जिसमें उसने सुबूत पेश करने के लिए द्वपक्षीय बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया है।

इसी प्रकार नासिर कनआनी ने कहा कि ईरान यूक्रेन संकट के आरंभ से से शांतिपूर्ण ढंग से इस मामले के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है और उसने यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल के लिए किसी प्रकार का कोई हथियार नहीं भेजा है। इसी प्रकार उन्होंने यूक्रेन युद्ध बंद कराने हेतु तेहरान की तत्परता की घोषणा की है।

ज्ञात रहे कि यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्री कूल्बा तेहरान के खिलाफ कीव के पुराने दावे को दोहराते हुए कहा था कि ईरान रूस को हथियार भेज रहा है और तेहरान को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

टिप्पणीः जानकार हल्कों का मानना है कि यूक्रेन को जंग का मैदान बनाने वाले धड़ल्ले से यूक्रेन के लिए हथियारों की खेप भेजते हैं और करोड़ों व अरबों डालर की मदद पैकेज भेजते हैं। दूसरे शब्दों में आग में घी डालने वाले एलान करके यूक्रेन की मदद कर रहे हैं उनसे कोई नहीं पूछता कि एसा क्यों कर रहे हैं क्या यह दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं है, यह जंग को बढ़ावा देना नहीं है? इसके मुकाबले में एक देश जो यह कह रहा है कि हम यूक्रेन युद्ध में निष्पक्ष हैं और किसी के लिए भी किसी प्रकार का हथियार नहीं भेजे हैं और सुबूत पेश करने के लिए कह रहा है तो कोई भी अपने निराधार दावे को साबित करने के लिए तैयार नहीं है।

जानकार हल्कों का मानना है कि ईरान के खिलाफ निराधार दावा करने का मूल लक्ष्य तेहरान पर दबाव डालना और पश्चिम की हां में हां मिलाना है।

नोटः ये व्यक्तिगत विचार हैं। पार्सटूडे का इनसे सहमत होना ज़रूरी नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें