आज़रबाइजान के राष्ट्रपति के बयान पर तेहरान की प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i118348-आज़रबाइजान_के_राष्ट्रपति_के_बयान_पर_तेहरान_की_प्रतिक्रिया
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज़रबाइजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयोफ़ द्वारा ईरानी और अर्मेनियाई अधिकारियों के बीच हालिया बैक-टू-बैक बैठकों पर असंतोष व्यक्त करने और तेहरान पर येरेवन के लिए अत्यधिक समर्थन दिखाने के आरोप पर प्रतिक्रिया जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०९, २०२२ ०६:३१ Asia/Kolkata
  • आज़रबाइजान के राष्ट्रपति के बयान पर तेहरान की प्रतिक्रिया

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज़रबाइजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयोफ़ द्वारा ईरानी और अर्मेनियाई अधिकारियों के बीच हालिया बैक-टू-बैक बैठकों पर असंतोष व्यक्त करने और तेहरान पर येरेवन के लिए अत्यधिक समर्थन दिखाने के आरोप पर प्रतिक्रिया जताई है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने मंगलवार को आज़री राष्ट्रपति के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि तेहरान ने हमेशा क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने और अर्मेनिया और आज़रबाइजान के बीच विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर ज़ोर दिया है। इसी तरह से अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत आज़रबाइजान गणराज्य के क्षेत्रों पर क़ब्जे की निंदा की है और इन क्षेत्रों की आज़ादी का उच्चतम स्तर पर समर्थन किया है।

कनानी ने अर्मेनिया और आज़रबाइजान से लगने वाली सीमाओं पर ईरान के हालिया सैन्य अभ्यास को एक सामान्य क़दम बताया, जिसके लिए औपचारिक रूप से पड़ोसी देशों को सूचना दे दी गई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि काकेशस क्षेत्र की समस्याओं का समाधान, क्षेत्र से बाहर की ताक़तों के माध्यम से नहीं किया जा सकता, बल्कि क्षेत्रीय देश ही इन समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। msm