ईरान के संबन्ध में दुश्मन कर रहा है दो स्ट्रैटेजिक ग़लतियांः रईसी
राष्ट्रपति रईसी का मानना है कि ईरान ने बारे में शत्रु ने दो महत्वपूर्ण स्ट्रैटेजिक ग़लतियां कीं।
सैयद इब्राहीम रईसी के अनुसार प्रतिबंध लगाना और ईरान को अस्थिर करने के प्रयास वे काम हैं जो ईरानी राष्ट्र के शत्रुओं ने किये। उन्होंने कहा कि शत्रु के यह दोनों प्रयास ही विफल रहे।
गुरूवार को दक्षिण पूर्वी तेहरान के पाकदश्त क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति इब्राहीमी ने कहा कि दुश्मनों की प्रतिबंधों की नीति तो पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इसी विफल नीति की ही भांति ईरान को अशांत करने के उनके प्रयास भी परिणामहीन रहे।
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईस का कहना था कि दुश्मन यह चाहता है कि ईरान में प्रगति एवं विकास हो, ईरानी युवा कोई वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल न कर पाएं, वैज्ञानिक क्षेत्र में आगे बढने न पाएं और उनकी आशा, निराशा में परिवर्तित हो जाए।
राष्ट्रपति ने कहा कि शत्रु नहीं चाहता है कि ईरान के वैज्ञानिक प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहें और पश्चिम एशिया में अपना स्थान बना सकें।राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि ईरानी जनता के बीच निराशा को फैलाना, राष्ट्र के शत्रु का काम है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत इस्लामी क्रांति, लोगों के बीच आशा की किरण पैदा करती है। इब्राहीम रईसी ने कहा कि दुश्मन अब भी लोगों के बीच निराशा फैला रहा है जिससे वह बाद में स्वयं ही निराश होगा।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए