ईरान के दुश्मनों की हवा निकल गयी, लगातार भिजवा रहे हैं संदेश....
आईआरजीसी के सीनियर कमान्डर जनरल हुसैन सलामी ने कहा है कि दुश्मन भयभीत है और हमें निरंतर संदेश भिजवा रहा है कि हमला न करना।
आईआरजीसी के कमान्डर जनरल हुसैन सलामी ने ईरान के मीज़ाइल कार्यक्रम के संस्थापक शहीद जनरल हसन तेहरान मुक़द्दम की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे देशों ने अपनी इच्छाएं एक दूसरे से जोड़ ली हैं और वह यह समझ रहे थे कि उन्होंने सारे रास्ते बंद कर दिए हैं लेकिन ईरानी राष्ट्र ने उनकी नाक ज़मीन पर रगड़ दी और विकास व प्रगति के रास्ते पर क़दम आगे बढ़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमने दुश्मनों को पता दिया था कि तुम्हें चैन से नहीं रहनें देंगे और निश्चित रूप से हम ऐसा करने की ताक़त रखते हैं।
जरनरल हुसैन सलामी ने कहा कि पिछले कई दिनो से दुश्मनों की हालत पतली है, वह भयभीत हैं और कुछ देशों की मध्यस्थता से हमें निरंतर संदेश भेज रहे हैं कि हमला न करना।
आईआरजीसी के सीनियर कमान्डर ने यह बात बल देकर कही कि दुश्मन ईरानी जनता के बारे में अपने हिसाब किताब पर पुनर्विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुश्मन ने ग़लत समझा था कि कुछ धोखा खाए युवाओं को जो हमारे अपने ही युवा हैं, सड़कों पर उतार कर इस भव्य क्रांति का रास्ता रोक देंगे।
जनरल हुसैन सलामी ने स्पष्ट किया कि दुश्मन के एक एक अपराध का जवाब दिया जाएगा और एक एक शहीद के ख़ून का बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुश्मन अपनी ग़लतियों की वजह से हमेशा मार खाता रहा है और इस बा भी हम उसे नाकामी का मज़ा चखाएंगे। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए