ईरान के ख़िलाफ़ यूरोपीय यूनियन के प्रतिबंध ग़ैर क़ानूनी हैं, तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i118570-ईरान_के_ख़िलाफ़_यूरोपीय_यूनियन_के_प्रतिबंध_ग़ैर_क़ानूनी_हैं_तेहरान
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने ईरान के ख़िलाफ़ यूरोपीय यूनियन और ब्रिटेन के नए प्रतिबंधों की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १५, २०२२ ०९:४४ Asia/Kolkata
  • ईरान के ख़िलाफ़ यूरोपीय यूनियन के प्रतिबंध ग़ैर क़ानूनी हैं, तेहरान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने ईरान के ख़िलाफ़ यूरोपीय यूनियन और ब्रिटेन के नए प्रतिबंधों की निंदा की है।

कनानी ने इन प्रतिबंधों को देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने वाला और ग़ैर क़ानूनी क़दम बताया है।

मंगलवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहाः ऐसा लगता है कि प्रतिबंधों की लत ने यूरोपीय पक्ष की बुद्धि पर बुरा प्रभाव डाला है और वह अपने इस ग़लत क़दम से ख़ुद के इर्दगिर्द दायरा तंग कर रहा है।

उनका कहना था कि अतीत की भांति इस्लामी गणतंत्र ईरान, राष्ट्रीय प्रतिभा और अद्वितीय अनुभवों के सहारे इन चुनौतियों को पार कर लेगा और इन कार्यवाहियों का जवाब भी ज़रूर देगा।

सोमवार को मानवाधिकारों का बहाना बनाकर यूरोपीय यूनियन और ब्रिटेन ने ईरान के 29 अधिकारियों और 3 संस्थानों के ख़िलाफ़ नए प्रतिबंधों की घोषणा की थी।

इन प्रतिबंधों के तहत, प्रतिबंधित लोगों और संस्थानों की संपत्तियों को ज़ब्त कर लिया जाएगा और वे यूरोपीय कंपनियों या नागरिकों के साथ व्यापार नहीं कर सकेंगे। msm