ईरान और पाकिस्तान ने हालिया परिवर्तनों की समीक्षा की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i118606-ईरान_और_पाकिस्तान_ने_हालिया_परिवर्तनों_की_समीक्षा_की
ईरान और पाकिस्तान के विदेशमंत्रियों ने टेलीफोनी वार्ता में हालिया परिवर्तनों की समीक्षा की और क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय संबंधों के बारे में विचार- विमर्श किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०२२ ०७:१४ Asia/Kolkata
  • ईरान और पाकिस्तान ने हालिया परिवर्तनों की समीक्षा की

ईरान और पाकिस्तान के विदेशमंत्रियों ने टेलीफोनी वार्ता में हालिया परिवर्तनों की समीक्षा की और क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय संबंधों के बारे में विचार- विमर्श किया।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने शीराज़ में हज़रत शाह चेराग़ के हरम में दाइश के आतंकवादी हमले की भर्स्सना करने पर आधारित पाकिस्तान के विदेशमंत्री के दृष्टिकोण की सराहना की और पाकिस्तान में हालिया बाढ़ में मारे जाने वालों के प्रति सहानुभूति जताई और बाढ़ प्रभावितों की समस्याओं को कम करने हेतु तेहरान की तत्परता की घोषणा की है।

इसी प्रकार विदेशमंत्री ने तेहरान और इस्लामाबाद के बीच विस्तृत होते संबंधों पर प्रसन्नता जताई और अफगानिस्तान के मामलों में अधिक से अधिक सहयोग करने विशेषकर अफगान शरणार्थियों की समस्याओं के समाधान पर बल दिया।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री बेलावल भुट्टो ज़रदारी ने भी विभिन्न क्षेत्रों में ईरान और पाकिस्तान के एतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों की ओर संकेत किया और क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय संबंधों को अधिक से अधिक विस्तृत किये जाने की मांग की।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री बेलावल भुट्टो ज़रदारी ने इसी प्रकार कहा कि उनकी सरकार हर प्रकार की आतंकवादी कार्यवाहियों की विरोधी है चाहे वह जिस रूप में भी हो।

ज्ञात रहे कि ईरान और पाकिस्तान के अच्छे संबंधों का एक लंबा अतीत रहा है और हालिया वर्षों में तेहरान और इस्लामाबाद के संबंध विभिन्न क्षेत्रों में विकास की ओर अग्रसर रहे हैं। पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र ईरान का एक महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है और 900 किलोमीटर से अधिक दोनों देशों की संयुक्त ज़मीनी सीमा है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें