इराक़ी कुर्दिस्तान स्थित अलगाववादी आतंकवादियों के ठिकानों पर आईआरजीसी के नए हमले
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i118814-इराक़ी_कुर्दिस्तान_स्थित_अलगाववादी_आतंकवादियों_के_ठिकानों_पर_आईआरजीसी_के_नए_हमले
ईरान की इस्लामी क्रांति सेना की ग्राउंड फोर्सेस के जनसंपर्क विभाग ने उत्तरी इराक़ में स्थित ईरान विरोधी अलगाववादी आतंकवादियों के बचे हुए ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के एक नए चरण की शुरुआत की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २१, २०२२ ०९:४३ Asia/Kolkata
  • इराक़ी कुर्दिस्तान स्थित अलगाववादी आतंकवादियों के ठिकानों पर आईआरजीसी के नए हमले

ईरान की इस्लामी क्रांति सेना की ग्राउंड फोर्सेस के जनसंपर्क विभाग ने उत्तरी इराक़ में स्थित ईरान विरोधी अलगाववादी आतंकवादियों के बचे हुए ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के एक नए चरण की शुरुआत की सूचना दी है।

आईआरजीसी की ग्राउंड फोर्सेस के जनसंपर्क विभाग का कहना है कि उत्तरी इराक़ में अलगाववादी आतंकवादियों के उन ठिकानों पर सोमवार की सुबह एक बार फिर मिसाइल और ड्रोन विमानों से हमला किया गया, जिन्हें आतंकवादियो को ट्रेनिंग देने और ईरान के ख़िलाफ़ साज़िशें रचने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

आईआरजीसी का कहना है कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित अलगाववादियों के कई ठिकानों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया गया है, जिसमें आतंकवादियों को भारी जानी व माली नुक़सान हुआ है।

हालिया दिनों में इससे पहले भी आईआरजीसी ने इराक़ी कुर्दिस्तान में अलगाववादी आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए थे। msm