ईरान का शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम, दुनिया का सबसे पारदर्शी है
तेहरान का कहना है कि उसका शांतिपूर्ण कार्यक्रम दुनिया में सबसे ज़्यादा पारदर्शी है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने आईएईए के बोर्ड आफ़ गवरनर्स में ईरान विरोधी प्रस्ताव के पारित होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बल दिया कि ईरान का शांतिपूर्ण कार्यक्रम पूरी दुनिया में सबसे पारदर्शी है और आईएईए की पूरी निगरानी में उसके प्रतिष्ठान अपनी गतिविधियां कर रहे हैं।
नासिर कनआनी ने कहा कि राजनैतिक लक्ष्यों से यह प्रस्ताव पारित किया गया है जबकि देश की परमाणु गतिविधियां ज़्यादातर एजेन्सी की निगरानी में होती हैं।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया कि उम्मीद यह थी कि एजेन्सी के साथ ईरान के सार्थक सहयोग के बारे में राजनैतिक कार्यवाहियों से बचा जाए लेकिन इन चार देशों की कार्यवाहियों से पता चलता है कि यह देश ईरान और आईएईए के बीच राजनैतिक तकनीकी गतिविधियों के साथ विघ्न पैदा करना चाहते हैं।
कनआनी ने बल दिया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अपनी ज़िम्मेदारियों पर प्रतिबद्ध है और जैसा कि हमेशा एजेन्सी के साथ उसके सार्थक और निकट संबंध रहे हैं उसी तरह वह सहयोग और लेनदेन की प्रक्रिया को अंजाम देने की अपनी ज़िम्मेदारी पर कटिबद्ध है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने संयुक्त राष्ट्र संघ में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में पास किए गये प्रस्ताव के बारे में कहा कि ईरान का यह मानना है कि मानवाधिकार के मुद्दे का राजनैतिककरण किसी भी स्थिति में सही नहीं है और मानवाधिकार को हथकंडे के रूप में प्रयोग करना, मानवाधिकारों के संबंध में विश्व समुदाय के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में तनिक भी मदद नहीं कर सकता। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए