निहत्थे लोगों की हत्याएं करना, शत्रु की योजना का हिस्सा हैः सिताइशी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i118860-निहत्थे_लोगों_की_हत्याएं_करना_शत्रु_की_योजना_का_हिस्सा_हैः_सिताइशी
ईरान के कुछ नगरों की सड़कों पर जो हिंसक कार्यवाहियां हाल में देखने में आईं हैं वे शत्रुओं की योजनाओं को पूरी तरह से स्पष्ट करने वाली हैं। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०२२ १३:२७ Asia/Kolkata
  • निहत्थे लोगों की हत्याएं करना, शत्रु की योजना का हिस्सा हैः सिताइशी

ईरान के कुछ नगरों की सड़कों पर जो हिंसक कार्यवाहियां हाल में देखने में आईं हैं वे शत्रुओं की योजनाओं को पूरी तरह से स्पष्ट करने वाली हैं। 

ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता ने कहा है कि सड़कों पर निर्दोष लोगों और सुरक्षाबलों को गोलियों से भूनना और उनपर चाकू़ तथा अन्य हथियारों से हमले करना शत्रुओं की अशुभ योजना का हिस्सा है।

मसूद सिताइशी ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हालिया कुछ दिनों के दौरान ईरान के कुछ नगरों की सड़कों पर जो हिंसक कार्यवाहियां देखने में आईं वे शत्रुओं की योजनाओं को पूरी तरह से स्पष्ट करने वाली हैं।  इनसे पता चलता है कि उन्होंने भविष्य में ईरान के लिए क्या योजनाएं बनाई हैं।

उन्होंने कहा कि अब शत्रु ने अपने चेहरे पर पड़ी नक़ाब हटा दी है।  अब वह विभिन्न चैनेलों और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने तत्वों को हमला करने, हत्याएं करने और आग लगाने के आदेश देते हैं।  पत्रकारनुमा आतंकी जिन्होंने पहले से योजना बना रखी थी वे सड़क छाप आतंकियों को महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की हत्या के आदेश देते हैं। 

ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता मसूद सिताइशी ने आगे कहा कि शांति में विघ्न डालने वाले आतंकी वे ही आर्थिक आतंकवादी हैं जो इस्लामी जगत की आर्थिक गतिविधियों में बाधा बने हुए हैं।

याद रहे कि महसा अमीनी नामक महिला की मृत्यु के बहाने इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशी शत्रु, इस घटना क दुरूपयोग करते हुए देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और ईरान को अशांत बनाने के लिए अपने तत्वों को उकसा रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें