अलगाववादी गुट पर आईआरजीसी का हमला, मुख्यालय हुआ ध्वस्त
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i118872-अलगाववादी_गुट_पर_आईआरजीसी_का_हमला_मुख्यालय_हुआ_ध्वस्त
सिपाहे पासदारान या आईआरजीसी ने इराक़ के कुर्दिस्तान में प्रथक्तावादी गुट "पाक" के ठिकाने को नष्ट कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०२२ १७:१८ Asia/Kolkata
  • अलगाववादी गुट पर आईआरजीसी का हमला, मुख्यालय हुआ ध्वस्त

सिपाहे पासदारान या आईआरजीसी ने इराक़ के कुर्दिस्तान में प्रथक्तावादी गुट "पाक" के ठिकाने को नष्ट कर दिया।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार आईआरजीसी की थल सेना ने मंगलवार को इराक़ के कुर्दिस्तान में स्थित प्रथक्तावादी गुट "पाक" के मुख्यालय पर हमला किया। 

हमले में इस प्रथकतावादी गुट के मुख्यालय को मिसाइल और ड्रोन से लक्ष्य बनाया गया।  ईरान के कुछ शहरों में प्रथकतावादी आंतकी गुट की हिंसक कार्यवाहियों के बाद इस गुट के विरुद्ध ईरान की आईआरजीसी ने 14 नवंबर को अपना अभियान आरंभ किया था।

उत्तरी इराक़ में स्थित इस आतंकी गुट के मुख्यालय पर ईरान की आईआरजीसी की थल सेना ने तब कार्यवाही की जब इससे पहले इस आतंकी गुट की हिंसक कार्यवाहियों के प्रति इराक़ के कुर्दिस्तान के अधिकारियों को इन बातों से सूचित करवा दिया गया था। ईरान की ओर से क़ानूनी ढंग से अपनी बात पहुंचान के बावजूद जब उस ओर से इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दिखाई गई तो विश्व होकर ईरान को यह क़दम उठाना पड़ा।

इससे पहले 24 सितंबर को भी आईआरजीसी ने इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में आतंकी एवं प्रथक्ता वादी गुट की हिंसक कार्यवाहियों के जवाब में एक कार्यवाही की थी।

उल्लेखनीय है कि आईआरजीसी ने इससे पहले भी कुर्द आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया था।  कुर्द अलगाववादियों ने इराक़ी कुर्दिस्तान इलाक़े में अनपे ठिकाने बना रखे हैं।  इन ठिकानों से वे इस्लामी गणराज्य ईरान के ख़िलाफ़ आतंकी हमले करते रहते हैं।

हालिया महीनों में आतंकी संगठनों ने ईरान के भीतर होने वाले हंगामों में भी ख़ूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इसका दुरुपयोग किया।  आईआरजीसी की थलसेना ने हमले शुरू करते समय कहा था कि जबतक यह आतंकी संगठन ईरान के भीतर अपनी आतंकी गतिविधियों से बाज़ नहीं आ जाते उनपर इसी तरह हमले किए जाते रहेंगे।  आईआरजीसी ने दो हफ़्ते बाद यह हमले रोक दिए थे।  उसने कहा था कि भविष्य में हमले किए जाएंगे या नहीं इसका दरोमदार अलगाववादी आतंकियों के बारे में इराक़ी कुर्दिस्तान के रवैए पर निर्भर होगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें