इराक़ के प्रधानमंत्री पहुंचे ईरान
इराक़ के प्रधानमंत्री एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार की सुबह ईरान की यात्रा पर तेहरान पहुंचे हैं।
ईरान प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ के प्रधानमंत्री मोहम्मद शीआ अलसूदानी मंगलवार की सुबह एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत ईरान के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सैयद अहसन ख़ानदोज़ी ने किया। प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद इराक़ी प्रधानमंत्री की यह पहली ईरान यात्रा है। अपनी यात्रा में वह ईरान के राष्ट्रपति और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे, साथ ही दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों के विकास पर भी चर्चा करेंगे।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी के आधिकारिक निमंत्रण पर हो रही है और दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और व्यापार मामलों में द्विपक्षीय वार्ता का सिलसिला लगातार जारी है। बता दें कि इस्लामी गणराज्य ईरान और इराक़ दो भाई और पड़ोसी देश हैं और दोनों देशों के बीच अच्छे और मज़बूत संबंध हैं। (RZ)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए