कब और क्यों मनाया जाता है नर्स डे?
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i119110-कब_और_क्यों_मनाया_जाता_है_नर्स_डे
बुधवार 30 नवम्बर को हज़रत ज़ैनब के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०२२ ०८:१२ Asia/Kolkata
  • कब और क्यों मनाया जाता है नर्स डे?

बुधवार 30 नवम्बर को हज़रत ज़ैनब के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इमाम अली अलैहिस्सलाम की सुपुत्री और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की बहन हज़रत ज़ैनब के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम पिछली रात से ही आयोजित किए जा रहे हैं। ईरान में हज़रत ज़ैनब के शुभ जन्म दिवस को नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

पवित्र नगर क़ुम हज़रत मासूमा सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े में और मशहद में हज़रत अली रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े में इस समय श्रद्धालुओं का समुद्र है। इसी तरह सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में उनके रौज़े पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर हज़रत ज़ैनब के जीवन और उनके द्वारा किये गए कामों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने अपने भाषणों में हज़रत ज़ैनब को महिलाओं के लिए आदर्श बताया।  कवियों ने भी इस शुभ अवसर पर उनके बारे में अपने कलाम पेश किये। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें