ईरान में इस्राईल के चार एजेंटों को फांसी दे दी गई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i119268-ईरान_में_इस्राईल_के_चार_एजेंटों_को_फांसी_दे_दी_गई
ईरान में इस्राईल के लिए जासूसी करने वाले चार अपराधियों को फांसी दे दी गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०२२ १३:०३ Asia/Kolkata
  • ईरान में इस्राईल के चार एजेंटों को फांसी दे दी गई

ईरान में इस्राईल के लिए जासूसी करने वाले चार अपराधियों को फांसी दे दी गई है।

ईरान की इस्लामी क्रांति फ़ोर्स आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने ज़ायोनी शासन की जासूसी एजेंसियों के लिए जासूसी करने वाले चार एजेंटों की गिरफ़्तारी की सूचना दी थी।

जिस जासूसी टीम का ईरान की ख़ुफ़िया एजेंसियों ने फंडाफोड़ किया था, उसे इस्राईल की जासूसी एजेंसियों ने देश में सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुक़सान पहुंचाने, अपहरण करने और शांति व्यवस्था को भंग करने का आदेश दिया गया था।

जिन चार इस्राईली एजेंटों को फांसी दी गई है, इनकी गिरफ़्तारी में आईआरजीसी की ख़ुफ़िया युनिट ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

यह एजेंट इस्राईली जासूसी एजेंसियों के अधिकारियों से दिशा निर्देश प्राप्त कर रहे थे। ज़ायोनी शासन इन एजेंटों को क्रिप्टो करेंसी के ज़रिए पैसा पहुंचा रहा था।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईल के लिए जासूनी करने वाले इन एजेंटों का पहले से ही पुलिस रिकार्ड ख़राब था और उनके ख़िलाफ़ कई मुक़दमे दर्ज थे।

ईरान के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के अनुसार, इस्राईल के चार एजेंटों हुसैन उर्दूख़ानज़ादे, शाहीन ईमानी महमूदाबाद, मीलाद अशरफ़ी और मनूचेहर शहबंदी को इस्राईल के लिए जासूनी करने और लोगों का अपहरण करने के जुर्म में दोषी पाया गया था। msm