ईरान में छात्र दिवस, क्यों मनाया जाता है बड़े पैमाने पर?
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i119362-ईरान_में_छात्र_दिवस_क्यों_मनाया_जाता_है_बड़े_पैमाने_पर
ईरान में आज बुधवार 7 दिसंबर को छात्र दिवस मनाया जाता है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Dec ०७, २०२२ ०६:४० Asia/Kolkata
  • ईरान में छात्र दिवस, क्यों मनाया जाता है बड़े पैमाने पर?

ईरान में आज बुधवार 7 दिसंबर को छात्र दिवस मनाया जाता है।

7 दिसंबर सन 1953 ईसवी को ईरानी छात्रों ने तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की ईरान यात्रा के दौरान, ईरान के आतंरिक मामलों में अमरीका के हस्तक्षेप के विरोध में तेहरान विश्वविद्यालय के सामने प्रदर्शन किया था।

यह प्रदर्शन शाही सैनिकों द्वारा हमले के बाद हिंसक हो गया जिसमें 3 छात्रा शहीद हुए और सैंकड़ों घायल हो गये।

ईरान में छात्र दिवस, ईरान में अमरीकी हस्तक्षेप के खिलाफ ईरानी जनता के संघर्ष की याद दिलाता है यही वजह है कि यह कहा जाता है कि ईरान की इस्लामी क्रांति के आंदोलन में 7 दिसंबर सन 1953 की घटना का बहुत महत्व है।

ईरान में छात्र आंदोलन  का इतिहास हमेशा, साम्राज्यवाद व वर्चस्ववादी शक्तियों के विरोध से सजा रहा है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें