शहीद क़ासिम सुलैमानी की याद मनाई गई रूस में
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i119400-शहीद_क़ासिम_सुलैमानी_की_याद_मनाई_गई_रूस_में
रूसी अधिकारी का कहना है कि शहीद क़ासिम सुलैमानी का नाम प्रतिरोध की कुंजी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०२२ ०८:२० Asia/Kolkata
  • शहीद क़ासिम सुलैमानी की याद मनाई गई रूस में

रूसी अधिकारी का कहना है कि शहीद क़ासिम सुलैमानी का नाम प्रतिरोध की कुंजी है।

रूसी संसद ड्यूमा की अन्तर्राष्ट्रीय समिति के प्रमुख कहते हैं कि ईरान के शहीद क़ासिम सुलैमानी का नाम, रूसियों के लिए प्रतिरोध की कुंजी है।

लियोनेड स्लोतेस्की ने माॅस्को में ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख वहीद जलालज़ादे से भेंट की।  इस भेंट में उन्होंने कहा कि शहीद क़ासिम सुलैमानी का नाम रूसियों के लिए इसलिए प्रतिरोध की कुंजी है क्योंकि उन्होंने अमरीकी वर्चस्व का डटकर मुक़ाबला किया।

लियोनेड ने कहा कि शहीद सुलैमानी ने दुनिया के सामने सिद्ध कर दिया कि अमरीकी शक्ति खोखली है वास्तविक नहीं है।  उन्होंने बताया कि शहीद क़ासिम सुलैमानी की याद में रूस में एक कार्यक्रम रखा गया है जिसके अन्तर्गत स्थानीय, क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख वहीद जलालज़ादे ने रूस द्वारा शहीद क़ासिम के संबन्ध में कार्यक्रम आयोजित करने और उनकी याद को ताज़ा रखने के लिए रूस की सराहना करते हुए कहा कि अगर कुछ देश संयुक्त मुद्दों पर एकजुट हो जाएं तो अमरीका की अकड़ को एक किनारे किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इसका स्पष्ट उदाहरण सीरिया है जहां पर ईरान और रुस के आपसी सहयोग से अमरीका और उसके घटकों के षडयंत्र को पूरी तरह से विफल बना दिया गया।  उन्होंने कहा कि इस समय ईरान और रूस दोनों ही अमरीका के ज़बरदस्त दबाव में हैं।  इस मुलाक़ात में वहीद जलालज़ादे ने रूसी संसद ड्यूमा की अन्तर्राष्ट्रीय समिति के प्रमुख की निकट भविष्ट में तेहरान यात्रा की ख़बर दी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें