दुश्मन को कभी भी विशिष्टता नहीं देंगेः मोहसिनी एज़ेई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i119506-दुश्मन_को_कभी_भी_विशिष्टता_नहीं_देंगेः_मोहसिनी_एज़ेई
ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा है कि दोस्तों और दुश्मनों के बारे में इस्लामी गणतंत्र ईरान की नीति हमेशा पारदर्शी रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०२२ ११:२९ Asia/Kolkata
  • दुश्मन को कभी भी विशिष्टता नहीं देंगेः मोहसिनी एज़ेई

ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा है कि दोस्तों और दुश्मनों के बारे में इस्लामी गणतंत्र ईरान की नीति हमेशा पारदर्शी रही है।

हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन ग़ुलाम हुसैन मोहसिनी एज़ेई ने तेहरान में एक कांफ्रेंस में बोलते हुए कहा कि वर्चस्ववादियों और अत्याचारियों के मुक़ाबले में ईरान, राष्ट्रों के स्वावलंबन और उनकी आज़ादी की रक्षा करता है।  उन्होंने अमरीका और अवैध ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में ईरान के प्रतिरोध का उल्लेख किया।

मोहसिनी एज़ेई ने कहा कि ईरान, शत्रुओं के मुक़ाबले में डटा रहेगा, इस संबन्ध में मूल्य चुकाने के लिए भी तैयार है किंतु उनको किसी भी स्थति में विशिष्टता नहीं देगा।  हालिया दशकों के दौरान संसार के वर्चस्ववादी देश, विश्व के स्वतंत्र देशों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से आर्थिक प्रतिबंधों को हथकण्डे के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। 

1990 के दशक के आरंभ से अमरीका, यूरोपीय संघ और कुछ विकसित अर्थव्यवस्थाओं ने विभिन्न देशों पर भांति-भांति के प्रतिबंध लगाए हैं।

ईरान की इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद से ईरानी राष्ट्र के शत्रुओं ने इस देश की अर्थव्यवस्था को नुक़सान पहुंचाने के उद्देश्य से आजतक कई चरणों में प्रतिबंध लगाए हैं।  हर प्रकार के प्रतिबंधों और दबाव के बावजूद इस्लामी गणतंत्र ईरान, अपने मेधावियों के बल पर बाधाओं को दूर करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर चुका है।

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें