विदेश मंत्रालय में तलब किये गए चीन के राजदूत
ईरान के विदेश मंत्रालय में चीन के राजदूत को तलब किया गया।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने चीन के राजदूत की विदेश मंत्रालय में तलबी की ओर संकेत करते हुए कहा कि फ़ार्स की खाड़ी में स्थित ईरान के तीन द्वीप, ईरान का अटूट अंग हैं।
उन्होंने कहा कि यह तीनों द्वीप देश के अन्य भागों की भांति है जिनके बारे में किसी भी देश से वार्ता नहीं होगी। रियाज़ में आयोजित होने वाली फ़ार्स की खाड़ी की सहकारिता परिषद के राष्ट्राध्यक्षों की 43वीं शिखर बैठक के घोषणापत्र में ईरान के तीन द्वीपों के मालिकाना दावे को फिर दोहराया गया।
नासिर कनआनी ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबन्ध में फ़ार्स की खाड़ी की सुरक्षा परिषद के बयान को रद्द करते हुए कहा कि जिन देशों ने परमाणु समझौते को विफल बनाने के लिए अथक प्रयास किये थे, अब वे जेसीपीओए के प्रति ईरान की कटिबद्धता को अनेदखा करते हुए उसी की आलोचना कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने फार्स की खाड़ी की सहकारिता परिषद से मांग की है कि क्षेत्रीय मामलों में अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करते हुए सार्थक मार्ग को अपनाए।
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए