ईरान और भारत के विदेशमंत्रियों की वार्ता, परस्पर सहयोग पर बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i119574-ईरान_और_भारत_के_विदेशमंत्रियों_की_वार्ता_परस्पर_सहयोग_पर_बल
इस्लामी गणतंत्र ईरान और भारत के विदेशमंत्रियों ने टेलीफ़ोनी वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार के विषय पर चर्चा की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १३, २०२२ १०:३६ Asia/Kolkata
  • ईरान और भारत के विदेशमंत्रियों की वार्ता, परस्पर सहयोग पर बल

इस्लामी गणतंत्र ईरान और भारत के विदेशमंत्रियों ने टेलीफ़ोनी वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार के विषय पर चर्चा की।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने भारतीय समकक्ष एस जय शंकर से वार्ता में तेहरान और नई दिल्ली के बीच संबंधों को और अधिक विस्तृत करने के लिए द्विपक्षीय समझौतों को आगे बढ़ाने की ज़रूरत पर बल दिया।  

विदेशमंत्री ने भारत के विदेशमंत्री एस जय शंकार के साथ आपसी रुचि, महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार तथा एजेन्डों पर विचार विमर्श किया।

दोनों देशों के विदेशमंत्रियों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपीक्षय सहयोग में विस्तार की आवश्यकता पर भी बल दिया।  

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने तेहरान और नई दिल्ली के बीच संबंधो को और अधिक विस्तृत करने के लिए द्विपक्षीय समझौतों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।  

भारत के विदेशमंत्री ने दोनों देशो के बीच संबंधों और सहयोग के अच्छे स्तर का उल्लेख करत हुए तेहरान और नई दिल्ली के बीच द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर अपने नज़रिए बयान किए। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें