मौलवी अब्दुल वाहिद रेगी की शहादत पर वरिष्ठ नेता का शोक संदेश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i119602-मौलवी_अब्दुल_वाहिद_रेगी_की_शहादत_पर_वरिष्ठ_नेता_का_शोक_संदेश
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने मौलवी अब्दुल वाहिद रेगी के अपहरण और शहादत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि अपराधियों को जल्द ही उनके अपराधों के लिए सज़ा दी जाएगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १४, २०२२ ०८:३१ Asia/Kolkata
  • मौलवी अब्दुल वाहिद रेगी की शहादत पर वरिष्ठ नेता का शोक संदेश

ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने मौलवी अब्दुल वाहिद रेगी के अपहरण और शहादत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि अपराधियों को जल्द ही उनके अपराधों के लिए सज़ा दी जाएगी।

वरिष्ठ नेता के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक़, ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने अपने संदेश में कहा है कि जिन अपराधियों ने मौलवी अब्दुल वाहिद रेगी के अपहरण का अपराध किया और इस परोपकारी और बहादुर धर्मगुरु को शहीद किया, वे भाड़े के एजेंट हैं, जो बलूच देशवासियों और ईरानी लोगों की एकता के दुश्मनों की सेवा कर रहे हैं।

वरिष्ठ नेता का आगे कहना था कि ज़िम्मेदार एजेंसियों का कर्तव्य है कि अपराधियों का पीछा किया जाए और जितने जल्द हो सके पूरी गंभीरता से उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाया जाए।

ग़ौरतलब है कि सुन्नी आलिमे दीन मौलवी अब्दुल वाहिद रेगी सीस्तान व ब्लूचिस्तान प्रांत स्थित इमाम हुसैन मस्जिद के इमाम जुमा थे, जिन्हें मुसमलानों में एकता की वकालत के लिए जाना जाता था। 8 दिसम्बर को अज्ञात लोगों ने उनका अपहरण करके उनकी हत्या कर दी थी। msm