ईरान की प्रगति को रुकने नहीं देंगेः इब्राहीमी
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा है कि देश की प्रगति को हम रुकने नहीं देंगे।
ईरान के राष्ट्रपति कहते हैं कि शत्रुओं ने जो वातावरण पैदा किया है उसको देश की जनता के प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने गुरूवार को बीरजंद के शहीद कावे अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ती रहेगी। सैयद इब्राहीम रईसी के अनुसार इसमें किसी भी प्रकार का गतिरोध नहीं आने देंगे।
उन्होंने अपनी प्रांतीय यात्रा के संदर्भ में कहा कि ख़ुरासाने जुनूबी प्रांत, ज्ञान और संस्कृति के प्रांत के नाम से मश्हूर है। उन्होंने कहा कि इस प्रांत में पाई जाने वाली संभावनाएं हमेशा ही सरकार के ध्यान का केन्द्र रही हैं।
ज्ञात रहे कि महसा अमीनी की मौत के बहाने ईरान में कराए जाने वाले उपद्रव में ईरान के शत्रुओं ने अवसर से लाभ उठाने का काम किया। इस बहाने उन्होंने ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का काम किया।
एक बहुत ही दुखद घटना का अमरीका, उसके कु्छ यूरोपीय सहयोगियों और उनका समर्थन प्राप्त फ़ारसी भाषा के कुछ संचार माध्यमों ने खुलकर दुरुपयोग किया। उन्होंने ईरानी राष्ट्र के समर्थन की आड़ में उपद्रवियों का समर्थन किया। लेकिन आज उनको ईरानी राष्ट्र के कड़े प्रतिरोध का सामना है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए