राष्ट्र की दूरदर्शिता के कारण शत्रु इस बार भी विफल रहाः रईसी
राष्ट्रपति रईसी ने कहा है कि ईरान के बारे में शत्रुओं के समीकरण ग़लत सिद्ध हुए।
सैयद इब्राहीम रईसी का कहना है कि देश की जनता की दूरदर्शिता ने शत्रुओं के समीकरणों को धराशाई कर दिया। उन्होंने कहा कि हालिया उपद्रव में उनकी योजनाएं विफल हो गईं।
राष्ट्रपति रईसी ने शुक्रवार को ख़रासाने जुनूबी प्रांत में लोगों के साथ मुलाक़ात में कहा कि ईरानी राष्ट्र की दूरदर्शिता ने शत्रुओं की योजनाओं को विफल बना दिया। उनका कहना था कि हर प्रकार की योजनाओं और षडयंत्रों के बावजूद दुश्मन आज ईरान के विरुद्ध कुछ इसलिए नहीं कर पा रहा है क्योंकि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में जनता हमेशा उपस्थित है।
उन्होंने कहा कि अमरीका और उसके घटक कभी भी मानवाधिकारों की सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते क्योंकि बहुत सी रिपोर्टों और सर्वेक्षणों से यह पता चलता है कि अमरीका के भीतर हर साल बहुत सी महिलाएं पुलिस की हिंसा का निशाना बनती हैं। यही वे लोग हैं जो यमन और फ़िलिस्तीन में मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं।
राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि आतंकी गुट दाइश को अमरीका ने ही अस्तित्व दिया है। उन्होंने इस बात पर विशेष रूप से बल दिया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रगति का क्रम रुकने वाला नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश को इसी देश के लोगों ने बनाया है और हमको विदेशियों से कोई उम्मीद नहीं है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए