क़तर फ़ुटबाॅल वर्ल्डकप के दौरान ईरान ने किया अहम काम
इस्लामी गणतंत्र ईरान के एक सीनियर कमान्डर का कहना है कि उत्तरी फ़ार्स की खाड़ी में सुरक्षा स्थापित है।
आईआरजीसी की नौसेना के कमान्डर एडमिरल अली रज़ा तंगसीरी ने कहा है कि आईआरजीसी की नौसेना की 24 घंटों की कोशिशों से फ़ार्स की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्र में सुरक्षा स्थापित हुई है।
उन्होंने फ़ार्स की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्र में स्थित आईआरजीसी की यूनिटों और चौकियों के दौरे के दौरान कहा कि क़तर फ़ुटबॉल वर्ल्डकप के दौरान आईआरजीसी की नौसेना ने क़तर के तटवर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा स्थापित की।
उनका कहना था कि सुरक्षा की स्थापना के लिए जंगी बेड़ों की तैनाती, 2500 से ज़्यादा समुद्री नौका मिशन, 470 से अधिक हेलीकाप्टर गश्ती मिशन, 850 ड्रोन मिशन अंजाम दिए गये हैं।
आईआरजीसी की नौसेना के कमान्डर ने समुद्री सीमाओं और ईरान के हितों और सुरक्षा के लिए तैयारियों के स्तर पर विश्वास व्यक्त किया औरर कहा कि उत्तरी फ़ार्स की खाड़ी के भूगोल पर पूरी निगरानी और स्मार्ट एंटेलीजेंस के साथ बड़ी सूक्ष्म नज़र रखी जा रही है और इस क्षेत्र में वांछित सुरक्षा स्थापित की गयी है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए