ज़ायोनियों के अपराध, अमरीका और पश्चिम की दृष्टि में सराहनीयः कनआनी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i120058-ज़ायोनियों_के_अपराध_अमरीका_और_पश्चिम_की_दृष्टि_में_सराहनीयः_कनआनी
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अपने अपराधों के कारण ज़ायोनी शासन अपने आक़ाओं के समर्थन का हक़दार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०२२ १६:०९ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनियों के अपराध, अमरीका और पश्चिम की दृष्टि में सराहनीयः कनआनी

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अपने अपराधों के कारण ज़ायोनी शासन अपने आक़ाओं के समर्थन का हक़दार है।

नासिर करआनी चाफ़ी ने बुधवार को एक ट्वीट किया है।  अपने ट्वीट में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिखते हैं कि ज़ायोनी शासन द्वारा अपराध करना अमरीका और यूरोप की दृष्टि में मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं है बल्कि इस काम के लिए उसका समर्थन किया जाना चाहिए।

नासिर कनआनी ने एक फ़िलिस्तीनी अधिकारी के हवाले से बताया है कि सन 2022 के दौरान अवैध ज़ायोनी शासन ने 220 फ़िलिस्तीनियों की हत्याएं कीं हैं।  उन्होंने कहा कि इस दौरान कम से कम 9 हज़ार फ़िलिस्तीनी घायल हुए।

ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने इसी दौरान 6500 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया और उनकी 832 इमारतों को ध्वस्त कर दिया।  ज़ायोनी शासन ने फ़िलिस्तीनियों को आर्थिक चोट देने तथा उनकी कृषि को नष्ट करने के लिए 13 हज़ार से अधिक ज़ैतून के पेड़ों को काट डाला।

उल्लेखनीय है कि अपने विस्तारवादी अवैध लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ज़ायोनी शासन के सैनिक आए दिन फ़िलिस्तीनियों के क्षेत्रों पर हमले करते रहते हैं।

फ़िलिस्तीनी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ज़ायोनी शासन की ओर से फ़िलिस्तीनियों के दमन की कार्यवाही वर्ष 2022 में पूरी क्षमता के साथ जारी रही जिसके कारण उनको जानी और माली दोनो प्रकार की क्षति पहुंची।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें