विदेशमंत्री ओमान में, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने अपने मसक़त दौरे के दौरान अपने ओमान समकक्ष से द्विपक्षीय संबंधों सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने मसक़त दौरे के दौरान बुधवार को ओमान के विदेशमंत्री सैयद बद्र बिन हम अलबू सईद से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में दोनों देशों के विदेशमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के और अधिक विस्तार और विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
ईरान के विदेशमंत्री ने इससे पहले ओमान के शासक हैसम बिन तारिक़ आले सईद से मुलाक़ात में ईरान के राष्ट्रपति का लिखित संदेश और तेहरान दौरे का निमंत्रण पेश किया। विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ओमान नरेश से मुलाक़ात में दोनों देशों की रुचि के विषयों पर वार्ता की और ईरान के राष्ट्रपति के ओमान दौरे में तय पाने वाले समझौतों के क्रियान्वयन के महत्व पर बल दिया।
इस मुलाक़ात में ओमान नरेश ने उम्मीद की कि निकट भविष्य में वह ईरान का दौरा करेंगे और ईरान तथा ओमान के द्विपक्षीय संबंध, भविष्य में विस्तृत होंगे।
ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने मसक़त दौरे में ओमान के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाक़ातों में भी आपसी सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए