जनरल कासिम सुलैमानी का प्रतिशोध सेना की कार्यसूची का हिस्सा
ईरान के प्रतिरक्षामंत्री ने अपने एक संदेश में लिखा है कि शहीद जनरल कासिम सुलैमानी का प्रतिशोध कभी भी सेना की कार्यसूची से नहीं हटेगा और आतंकवादियों को अपने किये का दंड मिलकर रहेगा।
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रज़ा आश्तियानी जनरल कासिम की शहादत की तीसरी बरसी के उपक्ष्य में अपने संदेश में लिखा कि इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के शब्दों में शहीद जनरल कासिम सुलैमानी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं जो स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी रह. की विचारधारा से अस्तित्व में आये हैं और बहुत से वास्तविकता खोजी और शहादत प्रेमी युवाओं के पथप्रदर्शक व चेराग हैं।
उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि इतिहास के सबसे तुच्छ इंसान द्वारा जनरल कासिम सुलैमानी की हत्या इस वास्तविकता की सूचक है कि उन्होंने न केवल दुनिया के मज़लूमों के समर्थन का सही रास्ता अपनाया था बल्कि स्वंय इस्लामी राष्ट्र के पथप्रदर्शन का चेराग़ बन गये और यह प्रकाश व चेराग़ शहीद करने से नहीं बुझेगा जिस तरह से अलवी प्रकाश नहीं बुझेगा।
इसी प्रकार उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि शहीद जनरल कासिम सुलैमानी की हत्या का प्रतिशोध सदैव सशस्त्र सेना की कार्यसूची में है और उनकी हत्या का आदेश देने वालों और ज़िम्मेदारों को उस स्थान और समय पर दंडित किया जायेगा जहां वे कल्पना भी नहीं कर सकते और ईरानी सेना के जवान उस एतिहासिक क्षण के लिए पूरी तरह तैयार हैं और यह ऐसा वादा है जो होकर रहेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें