दुश्मन इस बार भी ईरान के मुक़ाबले में परास्त हुआः रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i120490-दुश्मन_इस_बार_भी_ईरान_के_मुक़ाबले_में_परास्त_हुआः_रईसी
राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि हर प्रकार के षडयंत्रों के बावजूद शत्रु को इस बार ही ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध पराजय हाथ लगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ११, २०२३ १२:२८ Asia/Kolkata
  • दुश्मन इस बार भी ईरान के मुक़ाबले में परास्त हुआः रईसी

राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि हर प्रकार के षडयंत्रों के बावजूद शत्रु को इस बार ही ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध पराजय हाथ लगी।

बुधवार को संसद मेंं बजट पेश करते हुए ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र के मुक़ाबले में शत्रु ने जो समावेशी युद्ध आरंभ किया था उसमें उसको सफलता नहीं मिल पाई।

उन्होंने कहा कि आज ईरानी राष्ट्र गौरान्वित है।  राष्ट्रपति ने कहा कि विगत की भांति ही इस बार भी ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध षडयंत्रों में शत्रु को पराजय का मुंह देखना पड़ा।  महसा अमीनी नामक युवती की मौत के बहाने ईरान में हालिया दिनों में जो उपद्रव आरंभ हुए थे उसको पश्चिम का खुला समर्थन हासिल था। 

ईरान में शांति एवं सुरक्षा को समाप्त करने और उपद्रवियों के समर्थन में पश्चिम खुलकर सामने आ गया।  दुश्मन के इन उपद्रवों की आड़ में ईरान के आंतरिक मामलों में इस्तक्षेप करने के भरसक प्रयास किये।  पश्चिमी देशों ने उपद्रवियों को भड़काने और उनको उकसाने के लिए यथासंभव प्रयास किये। 

दुश्मनों के इन षडयंत्रों के बावजूद ईरान की इस्लामी शासन व्यवस्था के समर्थन में देश की सड़कों पर लाखों लोग निकल आए।  इन लाखों लोगों ने बहुत ही स्पष्ट शब्दों में उपद्रवियों का विरोध किया।  याद रहे कि आज संसद में राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने नए वर्ष के बजट को पेश किया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए