ईरान के बारे में क्या कह गए दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति
दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति के ईरान विरोधी बयान की लीपापोती में अब सियोल लगा गया है।
दक्षिणी कोरिया के विदेश मंत्रालय का एक अधिकारी यह प्रयास कर रहा है कि इस देश के राष्ट्रपति की ओर से दिये गए ईरानी विरोधी बयान से उत्पन्न होने वाली भ्रांति को किसी तरह से रफा-दफा कर दिया जाए।
संयुक्त अरब इमारात की यात्रा के दौरान दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति यून सीयोक योल द्वारा ईरान के विरुद्ध एक बात कहने के बाद सियोल के एक अधिकारी, राष्ट्रपति के बयान में सफाई देने लगे हैं।
दक्षिणी कोरिया के इस अधिकारी ने ईरान के साथ अपने देश के एतिहासिक संबन्धों की ओर संकेत करते हुए संयुक्त अरब इमारात में अपने देश के राष्ट्रपति के ईरान विरोधी बयान को एक भ्रांति बताया। दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने यह बयान अपने देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने और मध्यपूर्व की जटिल परिस्थतियों के संदर्भ में दिया था। इस अधिकारी के अनुसार सियोल पूरी गंभीरता से ईरान के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्धों का इच्छुक है। उनका कहना था कि हम दोनो देशों के बीच अधिक से अधिक सहकारिता के पक्षधर हैं।
याद रहे कि संयुक्त अरब इमारात की यात्रा के दौरान दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने यूएई के प्रमुख के साथ भेंट में कहा था कि मेरे मित्र देश की शांति एवं सुरक्षा हमारी सुरक्षा जैसी है। उन्होंने कहा कि यूएई के दुश्मनों में सबसे महत्वपूर्ण ईरान है। हम भी यूएई जैसी स्थति में हैं।
दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति का यह बयान एसी स्थति में सामने आया है कि जब संयुक्त अरब इमारात के अधिकारी स्वयं ही ईरान के साथ मधुर संबन्धों के इच्छुक हैं। वे एक बड़े आर्थिक सहयोगी के रूप में उनके साथ अपने संबन्ध बनाए रखना चाहते हैं।
ईरान और यूएई के संबन्धों के संदर्भ में दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति यूनसीयोक योल के हालिया बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस बारे में हमें सीओल के स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए