यूरोपीय संसद द्वारा ईरान विरोधी प्रस्ताव पर तेहरान की कड़ी प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i120714-यूरोपीय_संसद_द्वारा_ईरान_विरोधी_प्रस्ताव_पर_तेहरान_की_कड़ी_प्रतिक्रिया
यूरोपीय संसद द्वारा ईरान विरोधी प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद ईरान के विदेश मंत्री और योरीप संघ की विदेश नीति के प्रमुख ने टेलीफ़ोन पर बातचीत की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १९, २०२३ ०८:०२ Asia/Kolkata
  • यूरोपीय संसद द्वारा ईरान विरोधी प्रस्ताव पर तेहरान की कड़ी प्रतिक्रिया

यूरोपीय संसद द्वारा ईरान विरोधी प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद ईरान के विदेश मंत्री और योरीप संघ की विदेश नीति के प्रमुख ने टेलीफ़ोन पर बातचीत की है।

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल के साथ इस बातचीत में यूरोपीय संसद के भावनात्मक दृष्टिकोण की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अनुचित और ग़लत बताया।

ईरानी विदेश मंत्री का कहना था कि दुर्भाग्य से ईरान के ख़िलाफ़ यूरोपीय संसद का भावनात्मक, अतार्किक और ग़ैर-पेशेवराना प्रस्ताव, राजनीतिक के मानकों और सभ्यता ख़िलाफ़ है।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन क़रार देने के यूरोपीय संसद के प्रयास की आलोचना करते हुए कि यह एक तरह से ख़ुद पर हो गोली चलाने जैसा है। ईरान ने हमेशा इस पर आग्रह किया है कि आईआरजीसी आधिकारिक सैन्य बल है, जिसकी ईरानी राष्ट्र और क्षेत्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने यूरोपीय संसद के इस क़दम पर ईरानी संसद की कड़ी प्रतिक्रिया का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी कि यूरोप को अपने इस भावनात्मक क़दम के परिणामों पर ध्यान देना चाहिए और कूटनीति, रचनात्मक बातचीत और तर्कसंगत मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। msm