ईरान ने बनाया नया रडार, रक्षा सिस्टम और हुआ मज़बूत
स्थानीय सतह पर तैयार नवीनतम रडार सिस्टम बीना, देश के रक्षा सिस्टम में शामिल हो गया है।
बीना रडार सिस्टम को रक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनाने का कार्यक्रम ईरान के दक्षिणपूर्वी शहर बम में आयोजित हुआ जिसमें एयर डिफेंस फ़ोर्स के कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल अली रज़ा सबाही फ़र्द भी मौजूद थे।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर जनरल अली रज़ा सबाही फ़र्द ने बाम रडार साइट का निरिक्षण किया और इस रक्षा यूनिट की आप्रेश्नल क्षमताओं का जाएज़ा लिया जिसे हाल ही में इस क्षेत्र में तैनात किया गया है।
ब्रिगेडियर जनरल सबाही फ़र्द ने कहा कि आज ईरानी सेना का वायु रक्षा सिस्टम दुश्मनों की संभावित गतिविधियों पर गहरी नज़र रखे हुए है।
बीना रडार पूरी तरह से स्वदेशी है और इसे ईरानी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने तैयार किया है। यह ईरान के भूगोल और पर्यावरण के अनुरूप है। इस रडार के शामिल होने से ईरान का रक्षा सिस्टम और भी मज़बूत हुआ है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए