ईरान के बारे में ग़लत जानकारी ने यूरोपियन को पहुंचाया नुक़सानः रईसी
राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि ईरान के बारे में शत्रुओं की ग़लत जानकारियों ने यूरोपीयों के समीकरणों को बिगाड़ दिया।
ईरान के आंतरिक मामलों की अनुचित जानकारी के कारण पश्चिम के बिगड़ने वाले समीकरणों पर राष्ट्रपति ने खेद जताते हुए कहा कि यह सब शत्रुओं की ग़लत जानकारी पर भरोसा करने के कारण हुआ।
राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने मंगलवार को तेहरान में फ्रांस के नए राजदूत का प्रत्ययपत्र लेते समय उन्होंने फ्रांस में बढ़ते अतिवाद और फ़्रांस द्वारा इस्लामोफ़ोबिया के समर्थन के प्रति नए राजदूत को सचेत किया। उन्होंने फ्रांस के नए राजदूत से कहा कि आपकी ज़िम्मेदारी बनती है कि आप ईरानी समाज की वास्तविकता से फ्रांस के सत्ताधारियों को अवगत करवाइए। आपको यह अपना मुख्य दायित्व समझना चाहिए।
इस अवसर पर फ्रांसीसी राजदूत निकोला रश ने फ्रांस और ईरान के संबन्धों में विस्तार की कामना की। उन्होंने कहा कि उनको राष्ट्रपति मैक्रां की ओर से यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि ईरान और फ्रांस के संबन्धों में आने वाली भ्रांतियों को दूर करते हुए वे दोनो देशों के संबन्धों को अधिक विस्तृत बनाएं। हालिया कुछ वर्षों के दौरान ईरान और फ्रांस के संबन्धों में काफ़ी उतार-चढाव देखा गया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए