विफल हमले के ज़िम्मेदार शर्मिंदा होकर रहेंगेः जनरल रमज़ान शरीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i121354-विफल_हमले_के_ज़िम्मेदार_शर्मिंदा_होकर_रहेंगेः_जनरल_रमज़ान_शरीफ़
आईआरजीसी के प्रवक्ता का कहना है कि इस्फहान में रक्षा मंत्रालय के एक वर्कशाप पर विफल हमला करने वालों को हर हालत में पछताना पड़ेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०७, २०२३ १७:२२ Asia/Kolkata
  • विफल हमले के ज़िम्मेदार शर्मिंदा होकर रहेंगेः जनरल रमज़ान शरीफ़

आईआरजीसी के प्रवक्ता का कहना है कि इस्फहान में रक्षा मंत्रालय के एक वर्कशाप पर विफल हमला करने वालों को हर हालत में पछताना पड़ेगा।

जनरल रमज़ान शरीफ़ ने कहा कि शत्रुओं को अपनी कार्यवाहियों के परिणाम की जानकारी है।  उन्होंने कहा कि उनको ख़ूब पता है कि ईरान के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही का जवाब बहुत कड़ा होता है। 

28 जनवरी 2023 को इस्फहान में ईरान के रक्षा मंत्रालय की एक वर्कशाॅप पर हमला करने के उद्देश्य से तीन काॅडकाप्टर ने उड़ान भरी।  इस कार्यशाला के एंटी एयर डिफेंस सिस्टम ने कार्यवाही करते हुए उनको मार गिराया।  मार गिराए जारे वाले काॅडकाप्टर से बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारिंया हासिल हुईं।  इससे हमले के उद्देश्य और कई अन्य बातों की भी जानकारी प्राप्त हुई। 

इस हमले के संदर्भ में ईरानी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि एक ड्रोन को एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने मार गिराया, जबकि अन्य 2 रक्षात्मक जाल में फंसकर धमाके से उड़ गए। बयान में यह भी बताया गया था कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन वर्कशॉप की छत को मामूली सा नुक़सान पहुंचा था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें