इस्फ़हान हमले के मुख्य एजेन्ट गिरफ़्तार...
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i121450-इस्फ़हान_हमले_के_मुख्य_एजेन्ट_गिरफ़्तार...
इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़ुफ़िया मंत्रालय के अधिकारियों ने इस्फ़हान के रक्षामंत्रालय के वर्कशाप पर नाकाम आतंकी हमले में लिप्त मुख्य एजेन्टों को गिरफ़्तार कर लिया है।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ११, २०२३ ०४:३१ Asia/Kolkata
  • इस्फ़हान हमले के मुख्य एजेन्ट गिरफ़्तार...

इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़ुफ़िया मंत्रालय के अधिकारियों ने इस्फ़हान के रक्षामंत्रालय के वर्कशाप पर नाकाम आतंकी हमले में लिप्त मुख्य एजेन्टों को गिरफ़्तार कर लिया है।  

ख़ुफ़िया मंत्रालय और आईआरजीसी के खुफिया विभाग ने इस्फ़हान में रक्षा मंत्रालय की एक वर्कशॉप में विध्वंसक कार्यवाही करने की असफल  कार्यवाही में लिप्त मुख्य एजेंटों की गिरफ्तारी के संबंध में एक संयुक्त बयान जारी किया है।

ख़ुफ़िया मंत्रालय और आईआरजीसी के ख़ुफ़िया विभाग के संयुक्त बयान में कहा गया है है कि इस्लामी क्रांति की सफलता की 44वीं वर्षगांठ के शानदार आगमन के अवसर पर हार्दिक बधाई पेश की जाती है और यह याद दिलाना चाहते हैं कि ईरान के सम्माननीय राष्ट्र को यह सूचना दी जाती है कि ख़ुफ़िया मंत्रालय, आईआरजीसी के खुफिया विभाग और रक्षा मंत्रालय के सूचना विभाग की सहायता और समर्थन से ख़ुफ़िया विभाग के कर्मियों ने 28 जनवरी को इस्फ़हान में रक्षा मंत्रालय के औद्योगिक केंद्रों में से एक में नाकाम आतंकी कार्रवाई के मुख्य अपराधियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बयान में इस बात पर जोर दिया गया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों की चल रही जांच के कारण अतिरिक्त जानकारी उचित समय पर जारी की जाएगी।

ख़ुफ़िया मंत्रालय और आईआरजीसी के ख़ुफ़िया विभाग ने बयान में इस बात पर ज़ोर दिया है कि अब तक उस कार्रवाई में जाली ज़ायोनी शासन के भाड़े के एजेन्टों की संलिप्तता साबित हुई है।

बयान में कहा गया है कि यद्यपि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन की विफल कार्यवाही अधिग्रहित क्षेत्रों के अंदर उसे मिली करारी चोटों की हताशा के कारण है लेकिन देश की दो गुप्तचर एजेंसियों के कर्मी यह एलान करते हैं कि उक्त बेतुकी कार्रवाई में उस शासन की विफलता के बावजूद ईरान की पवित्र सीमा पर अतिक्रमण करने वालों को मुंहतोड़  जवाब और कभी न भूला जाने वाले पाठ दिया जाएगा । (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें