जैसे को तैसा, ईरान ने लगाए पश्चिम पर प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i121800-जैसे_को_तैसा_ईरान_ने_लगाए_पश्चिम_पर_प्रतिबंध
ईरान ने यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के कुछ लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २२, २०२३ ०७:१३ Asia/Kolkata
  • जैसे को तैसा, ईरान ने लगाए पश्चिम पर प्रतिबंध

ईरान ने यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के कुछ लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय ने मंगलवार को यूरोपीय संघ के 13 संगठनों और 15 लोगों तथा ब्रिटेन के 8 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। 

सोमवार को ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया था कि यूरोपीय संघ की ओर से लगाए जाने वाले हालिया प्रतिबंधों के जवाब में ईरान की ओर से भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे।  यूरोपीय संघ ने सोमवार को ईरान के 32 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए थे।  इसी के साथ ब्रिटेन ने भी उसी दिन ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगा दिये। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से जारी किये गए बयान में आया है कि आतंकवादी गुटों का समर्थन करने, आतंकी कार्यवाहियों के लिए उकसाने, ईरानी जनता के विरुद्ध हिंसक कार्यवाहिंया करने, देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने तथा झूठी बातों को फैलाने के कारण जवाबी कार्यवाही करते हुए ईरान ने यह प्रतिबंध लगाए हैं।  बयान में कहा गया है कि ईरानी जनता के विरुद्ध लगाए जाने वाले प्रतिबंध, आर्थिक आतंकवाद जैसे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए